फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   50 percent seats vacant for graduation admission

Balrampur News: स्नातक में दाखिले की 50 फीसदी सीटें खाली

Fri, 09 Aug 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 09 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
50 percent seats vacant for graduation admission
बलरामपुर। महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले को लेकर मात्र सात दिन शेष बचे हैं, लेकिन अभी तक आधे से भी कम सीटों पर दाखिल हो सका है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हैं। पहला तो नई शिक्षा नीति को लेकर विद्यार्थियों में भ्रम है, वहीं दूसरा प्रोफेशन कोर्स के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ने के कारण वह स्नातक में प्रवेश नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष करीब 13 हजार छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। जिले में आठ डिग्री कॉलेज संचालित हैं, जिसमें करीब सात हजार स्नातक की सीटें हैं। स्नातक कक्षाओं में सभी विषयों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही हैं, लेकिन छात्र दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। एमएलके महाविद्यालय में कला संकाय में 1800 सीटें आवंटित हैं, जिसमें से दो अगस्त तक मात्र 586 बच्चों ने ही दाखिला लिया है। इसी तरह बीएससी, बीकॉम आदि कक्षाओं में भी 50 फीसदी से कम ही दाखिला हो सका है। महाविद्यालयों में स्नातक के लिए अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

एमएलके महाविद्यालय में दो अगस्त तक के आंकड़े

कोर्स - सीटें - दाखिला

बीए -1800 - 586

बीएससी(बायो) -600 - 234
बीएससी(मैथ) -240 - 61

बीकाॅम -240 - 88

बीबीए -60 - 49

एनईपी को लेकर भ्रमण की स्थिति

-विद्यार्थियों के मन में नई शिक्षा नीति को लेकर अभी भी असमंजस है। इसके चलते पहले की तुलना में विद्यार्थी कॉलेज की जगह आईटीआई या तकनीकी संस्थानों में दाखिला लेना पसंद कर रहे हैं। दूसरा कारण ये भी है कि 12वीं के बाद विद्यार्थी को पता नहीं है कि बीए या फिर एमए करने के बाद करेंगे क्या और क्या बनेंगे। महाविद्यालय में संचालित व्यवसायिक कोर्सों में युवाओं का रुझान बढ़ रहा है, और इसमें अधिक प्रवेश छात्र ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. जेपी पांडेय, प्राचार्य एमएलके महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed