{"_id":"65c91eb13cc4a5f0e609d364","slug":"4362-patients-were-treated-in-mega-health-camp-balrampur-news-c-99-1-slko1018-106854-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मेगा हेल्थ कैंप में 4,362 मरीजों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मेगा हेल्थ कैंप में 4,362 मरीजों का हुआ उपचार
Mon, 12 Feb 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में मरीज के बीपी की जांच क
तुलसीपुर (बलरामपुर)। गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत रविवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 4,362 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन की तरफ से मरीजों को मुफ्त दवा भी वितरित की गई।
मेगा कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाराज जयेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी व संयोजक व नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने किया। मुख्य अतिथि ने मेगा कैंप के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भारत-नेपाल सीमाक्षेत्र के गांवों में गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत गरीबों को निशुल्क इलाज की सुविधा देकर सराहनीय कार्य किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत जिले के 75 गांवों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर करीब 25,000 हजार लोगों का उपचार किया गया है।
कैंप में डॉ. राम मनोहर लोहिया व केजीएमयू के साथ जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 4,362 मरीजों का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। इस अवसर पर आरएसएस के सह कार्यवाह अवध प्रांत संजय, प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, प्रो. मदन लाल ब्रह्मभट्ट, समाजसेवी डॉ. एपी सिंह, डॉ. ओएन पांडेय, सुनील कालरा सहित कई मौजूद रहे।