{"_id":"69f0edee295bb12d0a03db9e","slug":"436-allotments-cancelled-under-kanshi-ram-housing-scheme-balrampur-news-c-99-1-slko1019-147231-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कांशीराम आवास योजना में 436 आवंटन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कांशीराम आवास योजना में 436 आवंटन रद्द
Tue, 28 Apr 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कांशीराम आवास योजना के तहत बड़े स्तर पर अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रशासन ने 436 आवासों का आवंटन निरस्त कर दिया है। तीन चरणों में किए गए स्थलीय सत्यापन में 234 आवासों पर ताले लटके मिले, जबकि 202 आवासों में अनधिकृत लोग निवास करते पाए गए।
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि नियमों के उल्लंघन और अपात्रता के आधार पर इन सभी आवासों का आवंटन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। निरस्त किए गए आवासों की सूची नगर पालिका परिषद, तहसील सदर और खंड विकास अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है, जहां आमजन इसे देख सकते हैं। खाली हुए 436 आवासों के पुनः आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए पात्र लाभार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति 30 अप्रैल से 10 मई के बीच आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
आवेदन पत्र जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय व कलेक्ट्रेट परिसर से कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस बार आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी, ताकि पात्र लोगों को ही योजना का लाभ मिल सके। (संवाद)