फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   42 Gram Panchayats in Gaidas Buzurg to become child-labour free

Balrampur News: गैड़ास बुजुर्ग की 42 ग्राम पंचायतें होंगी बाल श्रम मुक्त

Wed, 09 Sep 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
42 Gram Panchayats in Gaidas Buzurg to become child-labour free
फोटो-40-बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में आयोजित बैठक में मौजूद लोग ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कर उन्हें शिक्षा, संरक्षण और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने गैड़ास बुजुर्ग विकासखंड में बड़ी पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि विकासखंड की सभी 42 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इनमें छह हॉट स्पॉट और 36 नॉन-हॉटस्पॉट ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन


गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान ने विभागीय योजनाओं और उनकी पात्रता की जानकारी दी। उन्होंने पंचायत सचिवों और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों से पात्र परिवारों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ ही बाल श्रम रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन


अभियान के तहत क्षेत्र की 15 दुकानों का सत्यापन किया गया। बाल श्रम मुक्त पाए गए प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम मुक्त स्टीकर लगाए गए। बैठक में संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों और समुदाय की भागीदारी से अभियान को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed