फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   गाड़ी छोड़कर फायरिंग करते भाग निकले तेल चोर

गाड़ी छोड़कर फायरिंग करते भाग निकले तेल चोर

Fri, 28 Jul 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी छोड़कर फायरिंग करते भाग निकले तेल चोर
गाड़ी छोड़ फायरिंग करते भाग निकले तेल चोर
विज्ञापन

-खड़ी ट्रकों की टंकी का ताला तोड़ चुरा रहे थे डीजल
-पीड़ित की तहरीर पर छानबीन में जुटी पुलिस

बलरामपुर। ड्राइवर तथा मालिक के पीछा करने पर तेल चोरी कर एसयूवी से भाग रहे चोर पहले गाय से टकरा गए बाद में खुद को घिरता देख फायरिंग करते हुए गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। ट्रक मालिक की तहरीर पर पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में धर्मपुर कालीथान निवासी राकेश तिवारी ने बताया कि उनकी ट्रक गुरुवार रात गोंडा रोड स्थित ज्योति टाकीज के सामने खड़ी थी। ट्रक ड्राइवर सीताराम गाड़ी पर सो रहा था। इसी बीच शुक्रवार भोर में करीब 4.30 बजे स्कार्पियो सवार तीन लोग ट्रक के पीछे पहुंचे और तेल की टंकी का ताला तोड़कर पाइप से डीजल निकालकर केन में भरने लगे। आहट होते ही ड्राइवर जग गया और उसने मामले की सूचना फोन से मुझे दी। मैं अपनी गाड़ी से तुरंत मौके के लिए रवाना हो गया। रास्ते में कुछ लोग पैदल ही एक एसयूवी का पीछा तेल चोर कहते हुए कर रहे थे। मैंने भी अपनी गाड़ी से पीछा किया तो एसयूवी सवार तेल चोर फुलवरिया बाईपास की तरफ भागे। बाईपास पर चोरी की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक गाय से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच आस पास के लोग भी जुटने लगे। खुद को घिरता बदेख चोरों ने गाड़ी छोड़ दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

राकेश यह भी बताया कि चोरों ने उसकी गाड़ी से पहले कमाल की ट्रक का तेल निकाल लिया था तथा एजाज चौधरी व लाल साहब के ट्रक की टंकी का ताला भी तोड़ दिया था। विदित हो कि करीब दो माह पूर्व भी बड़ा परेड ग्राउंड में खड़ी गुलाब, दीना, धोती व राम कुमार आदि की बसों की टंकी का भी ताला तोड़कर चोर तेल निकाल रहे थे। चालकों व कंडक्टरों के जगने पर यह लोग भाग निकले थे। नगर कोतवाल आरएस तिवारी ने बताया कि एसयूवी कब्जे में ली गई है। गाड़ी में 40 लीटर की 10 केन व तेल निकालने की पाइप भी मिली है। गाड़ी मालिक व चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed