फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   41,175 sisters travelled free by roadways for three days

Balrampur News: तीन दिन 41,175 बहनों ने किया रोडवेज से मुफ्त सफर

Mon, 11 Aug 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
41,175 sisters travelled free by roadways for three days
बलरामपुर में ​स्थित रोडवेज बस स्टेशन।-संवाद
बलरामपुर। रक्षाबंधन पर तीन दिनों के लिए सरकार ने महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा दी थी। इस दौरान जिले की 41 हजार 175 बहनों ने 74 रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर अपने भाइयों को राखी बांधी। इसपर बलरामपुर डिपो ने 52 लाख 20 हजार 645 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन


बलरामपुर डिपो में 104 रोडवेज बसों का बेड़ा है। इसमें परिवहन निगम की 93 व 11 अनुबंधित बसें शामिल हैं। रक्षाबंधन पर बलरामपुर डिपो की 74 रोडवेज बसों को संचालन के लिए आरक्षित किया गया था। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, सिद्धार्थनगर, जौनुपर, बस्ती, डुमरियागंज, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, सीतापुर, लखीमपुर व बढ़नी जैसे लंबे रूटों पर रोडवेज बसों से बहनों को भेजा गया। गोंडा, बहराइच, मनकापुर, सिरसिया, इटवा, तुलसीपुर व भिनगा जैसे आसपास रूटों पर भी बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

आठ की सुबह छह बजे से 10 की रात 12 बजे तक रही छूट
रोडवेज बसों में आठ अगस्त को सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों को मुफ्त में यात्रा करने की छूट रही। आठ अगस्त को चार हजार 965 बहनों ने रोडवेज बसों में मुफ्त में यात्रा की। पहले दिन बलरामपुर डिपो ने बहनों की यात्रा पर तीन लाख 52 हजार 355 रुपये खर्च किए। वहीं नौ अगस्त को 16 हजार 335 बहनों की मुफ्त यात्रा पर बलरामपुर डिपो ने 18 लाख 65 हजार 434 रुपये और 10 अगस्त को 18 हजार 875 बहनों की मुफ्त यात्रा पर बलरामपुर डिपो ने 30 लाख दो हजार 856 रुपये खर्च किए। मोहनी व सृष्टि ने बताया कि रोडवेज बस से मुफ्त में दिल्ली का सफर करके अपने भाई का राखी बांधी। केतकी व सुनैना ने रोडवेज बस मुफ्त में सफर करके गोंडा में अपने भाइयों को रखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणनीति रही सफल
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों के मुफ्त सफर के लिए जो रणनीति तैयार की गई, वह पूरी तरह से सफल रही। इस दौरान सभी बहनों को शून्य रुपये का टिकट जारी किया गया।
गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed