{"_id":"65dccf8ddfb824b55c05a198","slug":"405-hectares-of-land-has-been-marked-in-the-district-for-a-common-airport-balrampur-news-c-99-1-slko1018-107265-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: काॅमन एयरपोर्ट के लिए जिले में 40.5 हेक्टेयर जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: काॅमन एयरपोर्ट के लिए जिले में 40.5 हेक्टेयर जमीन चिह्नित
Mon, 26 Feb 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में एयरपोर्ट के विस्तारण का निरीक्षण करते एडीएम प्रदीप कुमार।
बलरामपुर। श्रावस्ती एयरपोर्ट का विस्तार जिले में किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। श्रावस्ती-बलरामपुर कॉमन एयरपोर्ट के लिए जिले में 40.5 हेक्टेयर भूमि की खरीद होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए कुल 267 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता हैं, जिसमें से 40.5 हेक्टेयर जमीन जिले से उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जमीन चिह्नित कर ली गई है और दर निर्धारण की प्रक्रिया को पूर्ण कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर कृषकों से आपसी समझौते के आधार भूमि का क्रय करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
एयरपोर्ट के विस्तार से बौद्ध तपोस्थली के साथ ही देवीपाटन मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों व अनुयायियों को हवाई सेवा का इससे लाभ मिलेगा। यहां 27 वर्ष पूर्व हवाई पट्टी निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसपर 19 सीटर छोटे विमान को उतारने की तैयारी थी। बाद में सरकार ने इसे एयरपोर्ट में परिवर्तित कर दिया। इसी के बाद हवाई पट्टी को एयरपोर्ट स्तर पर तैयार किया जाने लगा। जिले में विस्तार के लिए सोमवार को अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने चिह्नित किए स्थल को भी देखा।
पर्यटन व विकास को मिलेंगे नये आयाम : डीएम
डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के लिए नए टर्मिनल भवन सहित बिजली व्यवस्था, अग्निशमन विभाग के भवन, सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी की स्थापना का कार्य पूरा कराया जा चुका है। साथ ही भारतीय विमानन सेवा के अधिकारियों के अनुरूप उपकरणों की खरीद भी की गई। अब इस महत्वाकांक्षी योजना को अंतिम रूप देने के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों की सहमति भी ली गई है और जल्द ही भूमि का बैनामा कराने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि श्रावस्ती एयरपोर्ट का बलरामपुर में विस्तार होने से जनपद में धार्मिक पर्यटन को वृहद स्तर पर बढ़ावा मिलेगा और होटल इत्यादि निर्माण के साथ विकास के नये द्वार भी खुलेगें।