फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   34 seed samples collected and notice issued to five sellers

Balrampur News: बीज के 34 नमूने एकत्र कर पांच विक्रेताओं को नोटिस

Fri, 15 Nov 2024 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
34 seed samples collected and notice issued to five sellers
बलरामपुर के तुलसीपुर में बीज की दुकान का निरीक्षण करती अ​धिकारियों की टीम।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए डीएम पवन अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार को जिलेभर में अधिकारियों की टीम ने बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीज के 34 नमूने एकत्र किए गए। कमियां मिलने पर बीज विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा एवं तहसीलदार की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने सुनील कुमार उपाध्याय बीज भंडार, अमर ट्रेडर्स शीतालापुर, मौर्य ट्रेडर्स गनवरिया तुलसीपुर देहात, मिश्रा खाद बीज भंडार रमईडीह एवं अहमद हुसैन खाद बीज भंडार नाथूनिया द्वारा किसानों को रसीद नहीं देने व अभिलेख न दिखाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान 13 नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। सदर तहसील अपर जिला कृषि अधिकारी राकेश पांडेय एवं तहसीलदार की संयुक्त टीम ने मंडी क्षेत्र के गौरी ट्रेड, महेश मिश्रा बीज भंडार, हाईब्रिड बीज भंडार व एग्रीकल्चर वन स्टॉप शॉप भगवतीगंज सहित 19 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 18 बीज के नमूने एकत्र किए। उतरौला तहसील क्षेत्र में टीम ने 6 दुकानों का निरीक्षण करते हुए तीन बीज के नमूने एकत्र किए। अभिलेख न दिखाने पर चार विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed