फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2700 diabetes patients have been found in six months

Balrampur News: छह महीने में मिल चुके हैं 2700 शुगर के मरीज

Wed, 13 Nov 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 13 Nov 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
2700 diabetes patients have been found in six months
बलरामपुर। आज विश्व मधुमेह दिवस है। आज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगों को शुगर बीमारी के बारे में जानकारी दी जाएगी। पिछले छह महीने में 2700 शुगर मरीज चिन्हित किए गए हैं। इसमें 1500 पुरुष तथा 1200 महिला मरीज शामिल हैं। मधुमेह (डायबिटीज) एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। जब इंसुलिन लेवल गड़बड़ाता है तो लोगों में मधुमेह बीमारी सामने आती है।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल चिकित्सालय के कमरा नंबर दो में गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के तहत क्लीनिक संचालित हो रहा है। क्लीनिक पर जनरल फिजीशियन डॉ. ऋषि श्रीवास्तव मरीजों का उपचार करते हैं। डॉ. ऋषि श्रीवास्तव की माने तो एनसीडी क्लीनिक पर पिछले छह महीने में 2700 शुगर मरीज चिन्हित किए गए हैं। इसमें 1500 पुरुष तथा 1200 महिला मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शुगर बीमारी से चिन्हित हुए है मरीजों की जांच, उपचार डाइट संबंधित परामर्श नियमित दिया जाता है। इसके अलावा शुगर के मरीजों को योग अपनाने की भी सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

एसीएमओ व गैर संचारी रोग के नोडल डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मधुमेह बीमारी दो प्रकार की होती है। टाइप वन और टाइप टू। आमतौर पर टाइप वन बचपन में हो जाती है जो वंशानुगति मानी जाती है। जबकि टाइप टू लाइफस्टाइल में बदलाव, खान-पान पर ध्यान न देने, मोटापा तथा बढ़ती उम्र की वजह से होती है। खाली पेट रहने पर नार्मल व्यक्ति का शुगर लेवल 100 के नीचे होता है। वहीं जब शुगर का लेवल 125 से ऊपर हो जाता है तब वह व्यक्ति डायबिटीज की चपेट में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमेह का यह है लक्षण
- ज्यादा प्यास लगना, ज्यादा भूख लगना, वजन कम होना, पेशाब ज्यादा आना आमतौर मधुमेह का लक्षण माना जाता है। शुगर का लेवल बढ़ने पर प्राय: मरीजों के पेशाब में इंफेक्शन होने तथा गुर्दा फेल होने की भी समस्या सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed