{"_id":"64bc21148deccac1bd053a36","slug":"25357-individual-toilets-will-be-built-with-3042-crores-balrampur-news-c-99-slko1018-1288-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 30.42 करोड़ से बनेंगे 25357 व्यक्तिगत शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 30.42 करोड़ से बनेंगे 25357 व्यक्तिगत शौचालय
Sun, 23 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
15111 लाभार्थियों को मिली चुकी पहली किस्त, छूटे परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। गांवों में छूटे व्यक्तियों को शौचालय बनवाने के लिए 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 25357 व्यक्तिगत शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण पर 30 करोड़ 42 लाख 84 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। अब तक 15111 व्यक्तियों को शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त मिल चुकी है। व्यक्तिगत शौचालय का लाभ देने के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा नौ ब्लॉकों की सभी ग्राम पंचायतों में पात्रों की तलाश की जा रही है।
जिले के सभी गांवों को ओडीएफ घोषित करने के लिए एक बार फिर व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। पिछले वित्तीय वर्ष में छूटे परिवारों को इस वित्तीय वर्ष में व्यक्तिगत शौचालय योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए शासन की तरफ से पंचायती राज विभाग को इस वित्तीय वर्ष में 25357 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य मिला है। जिले के नौ ब्लाॅकों की 793 ग्राम पंचायतों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारी आवेदनों की जांच करते हुए आवेदन पत्रों को अग्रसारित भी कर रहे हैं। शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थी को दो किस्तों में छह-छह हजार रुपये उसके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। अब तक विभाग की तरफ से जिले में 15111 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त दी जा चुकी है।
ब्लॉकवार व्यक्तिगत शौचालय का लक्ष्य
ब्लॉक - शौचालय का लक्ष्य पचपेड़वा - 2860
बलरामपुर - 3022 श्रीदत्तगंज - 2150
तुलसीपुर - 4088 गैड़ासबुजुर्ग - 2228 रेहरा बाजार - 3083 गैसड़ी - 1598
हरैया सतघरवा - 3862 उतरौला - 2466
छूटे परिवारों को मिलेगा लाभ
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत प्रत्येक गांव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए सभी गरीब व जरूरतमंद लोगों के घरों में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। पिछले वित्तीय वर्ष में छूटे परिवारों को इस साल हर हाल में व्यक्तिगत शौचालय का लाभ दिया जाएगा। शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थी के बैंक खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
नीलेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी