फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   250 mental patients were examined in the camp

शिविर में 250 मानसिक रोगियों की हुई जांच

Thu, 10 Feb 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
250 mental patients were examined in the camp
पचपेड़वा (बलरामपुर)। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पचपेड़वा में मानसिक रोगियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 59 मरीज मानसिक रोग से ग्रसित पाए गए। मानसिक रोगियों को निशुल्क दवाएं वितरित करते हुए उचित परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को शिविर का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार ने किया। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने शिविर में आए 250 लोगों की जांच की। जांच में 59 मरीज मानसिक रोग से ग्रसित पाए गए। सभी मानसिक रोगियों की काउंसलिंग करते हुए मानसिक रोग विशेषज्ञ ने कहा कि इस रोग का प्रमुख कारण बढ़ता हुआ तनाव है। हर व्यक्ति किसी न किसी तनाव से ग्रसित है। तनाव के चलते ही लोगों में मानसिक रोग तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मानसिक रोग से बचने के लिए हर व्यक्ति को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। नकारात्मक विचार से दूर रहना चाहिए। कोई भी समस्या होने पर लोगों से चर्चा करके तनाव से मुक्त होना चाहिए। सभी मानसिक रोगियों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गई। इस मौके पर मानसिक रोग विशेषज्ञ मो. नासिर खान, चिकित्साधिकारी डॉ. गयासुद्दीन, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मसूद व डॉ. सफीउल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed