फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   250 daughters will have yellow hands in mass marriage scheme

Balrampur News: सामूहिक विवाह योजना में 250 बेटियों के हाथ होंगे पीले

Fri, 09 Jun 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 09 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
250 daughters will have yellow hands in mass marriage scheme
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 250 जोड़ों की शादी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभाग को बजट भी आवंटित कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग शादी की तैयारियों में जुट गया है। विवाह के लिए शीघ्र ही आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हर साल शासन स्तर से गरीब बेटियों की शादी रचाई जाती है। योजना में प्रत्येक बेटी की शादी पर 51-51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। वर-वधू के दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने व गृहस्थी बसाने के लिए 35-35 हजार रुपये बेटी के बैंक खाते में जमा कराया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक जोड़ों को 10-10 हजार रुपये का आभूषण व गृहस्थी का सामान दिया जाता है। इसके अतिरिक्त सामूहिक विवाह के आयोजन में टेंट, भोजन व नाश्ता पर छह-छह हजार रुपये खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन




शीघ्र लिए जाएंगे आवेदन
जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 250 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए बजट मिल चुका है। आवेदन के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। पोर्टल बनने के बाद एक सप्ताह में सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन लिए जााएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed