फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   25 thousand migrants got relief from quarantine

25 हजार प्रवासियों को क्वारंटीन से मिली निजात

Thu, 14 May 2020 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
25 thousand migrants got relief from quarantine
बलरामपुर में क्वारंटीन सेंटर पर क्वारंटीन किए गए परदेसी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। गैर राज्यों/जनपदों से आए 24,640 प्रवासियों को क्वारंटीन से मुक्ति मिल गई है। 14 दिन की अवधि पूरी करने के बाद प्रवासियों को अपने परिवार के साथ रहने का सुअवसर मिल गया है। लॉकडाउन के दौरान गैर राज्यों/जनपदों से अभी तक जिले में 33,557 प्रवासियों को हुजूम पहुंच चुका है। घर व क्वारंटीन सेंटरों पर अभी भी 8,937 प्रवासियों को एकांतवास में रखा गया है जिन्हें अवधि पूरी करने के बाद परिवार के साथ रहने की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने बीते दिन बताया कि 12 मई तक जिले में 24,139 लोगों को होम क्वारंटीन किया जा चुका है। होम क्वारंटीन में 14 दिन की अवधि पूरी करने वाले 22,862 प्रवासियों को अपने परिवार के साथ रहने की छूट दी गई है। जिले में 1277 प्रवासी अभी भी होम क्वारंटीन हैं। वहीं संस्थागत सेंटरों पर 9418 की तुलना में 1778 लोग अपने घर पहुंच चुके हैं जबकि 7640 प्रवासी क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

गैर राज्यों से आने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन सेंटरों पर रखा जा रहा है। कोविड-19 से बचाव के लिए सभी लोग लॉकडाउन के नियमों व शर्तों का पालन करें। क्वारंटीन किए गए लोगों के घरों पर पुलिस व मेडिकल टीमें पहुंचकर कड़ी निगरानी कर रही हैं। क्वारंटीन सेंटरों से अवधि पूरी करने वाले प्रवासियों को घर जाने पर 15 दिन के लिए कच्ची खाद्य सामग्री की किट दी जा रही है। क्वारंटीन सेंटरों पर प्रवासियों को भोजन, नाश्ता, बाल्टी, मग, ब्रश, मंजन, ओढ़ने व बिछाने के लिए बिस्तर, चद्दर आदि इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा राहत के रूप में 32,241 श्रमिकों के बैंक अकाउंट में अप्रैल माह में एक हजार रुपये प्रति श्रमिक की दर से 3,22,41000 रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जा चुकी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, थानों, बैंकों, एटीएम, पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थलों को नियमित सैनिटाइजर कराया जा रहा है। कोविड-19 से जुड़ी किसी भी समस्या का निराकरण कराने के लिए कलेक्ट्रेट के आपदा कक्ष में संचालित कंट्रोल रूम नंबर 05263-232046 व 05263-236250 पर कॉल कर सकते हैं। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सभी लोग फेस मास्क का प्रयोग करें। लॉकडाउन का पालन करें। दिन में कम से कम 10 बार साबुन से हाथ धोएं। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बिटामिन-सी युक्त फल खाएं। नियमित रुप से 30 मिनट तक रोजाना व्यायाम करें। गरम पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed