फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   कार्य बहिष्कार कर पावर कारपोरेशन दफ्तर में काटा हंगामा

कार्य बहिष्कार कर पावर कारपोरेशन दफ्तर में काटा हंगामा

Wed, 20 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर पावर कारपोरेशन दफ्तर में काटा हंगामा

विज्ञापन

वकीलों के हंगामे से बैकफुट पर पुलिस
- पावर कार्पोरेशन कर्मचारियों और वकीलों के बीच विवाद का मामला
- चार नामजद समेत अन्य कई पर एससी-एसटी का केस

बलरामपुर। पावर कार्पोरेशन और वकीलों के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को वकीलों के हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आ गया। एक्सईएन पावर कार्पोरेशन समेत चार नामजद व अन्य कई के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली में एडीएम व एएसपी समेत कई आला अफसर भी मौके पर मौजूद रहे।
नगर कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बुधवार को बताया कि बीते दिन अधिवक्ता संतोष कुमार गौतम ने एक्सईएन पावर कार्पोरेशन सहित अन्य अफसरों एवं कर्मियों के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट करने की तहरीर दी थी। अधिवक्ता की तहरीर पर एक्सईएन पावर कार्पोरेशन जयपाल सिंह परिहार, मुकेश मौर्या, एसडीओ योगेश सिंह व शशिकांत सहित अन्य कई विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि बीते 18 सितंबर को आंदोलन के दौरान सदर तहसील गेट पर ज्ञापन लेने पहुंचे एक्सईएन पावर कार्पोरेशन व अन्य अफसरों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वकीलों ने पिटाई की थी। एक्सईएन पावर कार्पोरेशन जयपाल सिंह परिहार की तहरीर पर पांच सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में देहात थाने में केस दर्ज किया गया था। विद्युत विभाग के अफसरों व कर्मियों ने आंदोलन कर वकीलों के गिरफ्तारी व सदर एसडीएम और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी लड़ाई के चलते भारी संख्या में वकीलों ने नगर कोतवाली पहुंचकर केस दर्ज कराने के पक्ष में दबाव बनाया। वकीलों के दबाव को देखते हुए नगर कोतवाली में एडीएम शिवपूजन, एएसपी एसके सिंह, सदर एसडीएम किशोर गुप्ता, सीओ सिटी नीतेश कुमार सिंह सहित अन्य आला अफसर व भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर जुटी रही। केस दर्ज होने के बाद वकीलों ने विवेचना कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कार्य बहिष्कार कर दफ्तर में काटा हंगामा
बलरामपुर। एक्सईएन पावर कार्पोरेशन व अन्य अफसरों के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर अफसर एवं कर्मी लामबंद हो गए हैं। बुधवार को कार्य बहिष्कार कर पावर कार्पोरेशन दफ्तर में अफसरों व कर्मियों ने दिन भर आंदोलन जारी रखा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए एक्सईएन पावर कार्पोरेशन जयपाल सिंह परिहार, मुकेश मौर्या, एसडीओ योगेश सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव आदि ने कहा कि बीते 18 सितंबर तक सदर तहसील गेट पर ज्ञापन लेते समय जानलेवा हमला शर्मनाक घटना है। ज्ञापन लेने के दौरान मौके पर मौजूद सदर एसडीएम व सीओ तथा पुलिस फोर्स की उलापरवाही के चलते अफसरों पर हमला होने का आरोप लगाया। वकीलों ने दबाव बनाने के लिए एक्सईएन, एसडीओ व अन्य अफसरों एवं कर्मियों के खिलाफ नगर कोतवाली में नामजद एससी-एसटी का केस दर्ज कराया है। वकील का आरोप झूठा व बेबुनियाद है। विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी इस प्रकार की घटना में शामिल नहीं है। हम लोग नामजद वकीलों की गिरफ्तारी तथा दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पर अड़े हुए है। धरने को संबोधित कर विद्युत विभाग के अन्य अफसरों व कर्मियों ने घटना की निंदा करते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। धरने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री व अन्य उच्चाधिकारियों के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed