फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Industrial area to be developed in 26 acres

Balrampur News: 26 एकड़ में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

Thu, 22 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Industrial area to be developed in 26 acres
बलरामपुर के पचपेड़वा में ​स्थित थारू संग्राहलय।
बलरामपुर। जिले के पचपेड़वा में 26 एकड़ भूमि पर सरदार वल्लभभाई पटेल औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए 29 करोड़ 69 लाख 77 हजार रुपये का प्रस्ताव
विज्ञापन

तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। औद्योगिक क्षेत्र बनने से पचपेड़वा और आसपास के इलाकों में उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


तुलसीपुर तहसील के पचपेड़वा गांव में गाटा संख्या 389, 322, 325, 371, 357, 356, 49, 354, 358 और 385 में करीब 26 एकड़ भूमि उपलब्ध है। इसे राजस्व विभाग से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग को निशुल्क हस्तांतरित करने का प्रस्ताव है। औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए आसपास की निजी भूमि और कृषि क्षेत्र के अधिग्रहण की संभावना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए नौ फरवरी को शासन से आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया था। इसके बाद 13 फरवरी को उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के निर्माण खंड के अभियंताओं ने स्थल का निरीक्षण किया। 18 फरवरी को विभाग के नियुक्त आर्किटेक्ट ने भूमि का सर्वे किया। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने 29.6977 करोड़ रुपये का आगणन
तैयार कर मुख्यालय भेजा।

जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने 24 जून को आयुक्त एवं निदेशक उद्योग को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया। जिले के भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भी प्रस्ताव रखा गया।


स्थानीय स्तर पर रोजगार की उम्मीद
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों में जाने की मजबूरी कम होगी। विनय कुमार ने कहा कि उद्योग स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को काम मिलने की संभावना बढ़ेगी। मदन मोहन के मुताबिक, इससे बाजार और छोटे कारोबारियों को भी लाभ मिल सकता है।


केशव कुमार ने योजना को जल्द धरातल पर उतारने की जरूरत बताई। पप्पू ने कहा कि उद्योगों के साथ सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विकास होगा।


प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया
पचपेड़वा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। इसका उद्देश्य जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
डॉ. विपिन कुमार जैन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed