फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hearing could not be held in 1235 cases

Balrampur News: 1235 मामलों में नहीं हो सकी सुनवाई

Thu, 22 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hearing could not be held in 1235 cases
बलरामपुर। अधिवक्ताओं की हड़ताल का असर वादकारियों पर भी पड़ रहा है। बलरामपुर, उतरौला और तुलसीपुर के न्यायालयों में बृहस्पतिवार को 1235 मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। मुकदमों की पैरवी और सुनवाई की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों को बिना काम कराए लौटना पड़ा। दूरदराज के क्षेत्रों से आए वादकारियों को आने-जाने में समय और रुपये खर्च करने के बाद भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन



ललिया निवासी राजू ने बताया कि वह मुकदमे की सुनवाई के लिए न्यायालय आए थे लेकिन हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगली तारीख पर फिर आना पड़ेगा। इससे समय और किराया दोनों खर्च होंगे। महराजगंज निवासी राम नरेश ने कहा कि मुकदमे की पैरवी के लिए जरूरी काम छोड़कर न्यायालय पहुंचे थे। सुनवाई नहीं होने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अब अगली तारीख पर फिर आने की चिंता है।
विज्ञापन


रमईडीह निवासी कंचन वर्मा ने बताया कि न्यायालय में सुनवाई होने की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित रहा। पूरा दिन निकलने के बाद भी काम नहीं हो सका और वापस लौटना पड़ा। उतरौला निवासी सूरज साहू ने कहा कि न्यायालय आने में पूरा दिन निकल गया, लेकिन मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। दूर से आने वाले वादकारियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। विवाद का जल्द समाधान होना चाहिए, ताकि न्यायालयों में कामकाज सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ता के लिए प्रशासन तैयार, अधिवक्ता रखें अपना पक्ष
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने जिला बार एसोसिएशन, दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन और युवा बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर धारा 34 से संबंधित प्रकरण में सार्थक वार्ता के लिए प्रशासन की तत्परता जताई है। उन्होंने पत्र में कहा कि 17 अक्टूबर को ज्ञापन देने की पूर्व सूचना नहीं थी। वह दिव्यांग बच्चों के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने जा चुके थे। जानकारी मिलने पर अपराह्न तीन बजे ज्ञापन देने का संदेश भिजवाया था।


डीएम ने कहा कि 21 अक्टूबर को अधिवक्ताओं से वार्ता के लिए वह अपने कक्ष से बाहर आए थे, लेकिन अधिवक्ता अपना पक्ष रखे बिना लौट गए। प्रशासन उनका पक्ष सुनने और नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed