{"_id":"6ada4be46a122853ae0a3763","slug":"parking-facility-in-the-court-premises-will-provide-convenience-balrampur-news-c-99-1-slko1019-156732-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: न्यायालय परिसर में पार्किंग की सुविधा से मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: न्यायालय परिसर में पार्किंग की सुविधा से मिलेगी सहूलियत
Thu, 22 Oct 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। न्यायालय परिसर के बगल में अधिवक्ता चैंबर के सामने नवनिर्मित वाहन पार्किंग का बृहस्पतिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अवस्थापना उप समिति के अध्यक्ष सुमित प्रेमी ने पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पार्किंग की सुविधा से न्यायालय परिसर के सामने वाहनों की भीड़ कम होगी।
अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कमल किशोर ने बताया कि चार पहिया और दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए 9.99 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया गया है। यहां 100 से अधिक वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इससे न्यायालय आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों और अन्य लोगों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सहायक अभियंता जयेंद्र पांडेय, अवर अभियंता सतीश कुमार और बाबू मिश्र मौजूद रहे।