{"_id":"5c3636cabdec2256ad22ddb8","slug":"201547056842-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन की हड़ताल से बैंक ग्राहकों की बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन की हड़ताल से बैंक ग्राहकों की बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटीएम भी हुए कैशलेस, लोग परेशान
बलरामपुर। बैंक कर्मियों की दो दिनों से चल रही हड़ताल के कारण अधिकांश एटीएम कैशलेस हो गए। बैंक कर्मियों के अलावा बीमा व कर्मचारी संगठनों ने भी कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया।
अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी अपने-अपने दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। हड़ताल के कारण आमजन को हुई परेशानी का जायजा लेने पहुंची अमर उजाला की टीम से लोगों ने कुछ इस तरह अपना दर्द बयां किया, पेश है एक रिपोर्ट।
ललिया थाना क्षेत्र के चौका कला निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला बड़का, गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा मथुरा बाजार पैसा निकालने आईं थीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उन्हें इलाज कराने के लिए रुपये की जरूरत है। हड़ताल की जानकारी न होने के कारण वह बैंक के सहारे ही दवा लेने आईं थीं। अब पैसा न मिलने के कारण मायूस होकर बिना दवा लिए ही जा रही हैं।
डीजल लेने आए मुल्कराज ने बताया कि सिंचाई के अभाव में उनका खेत सूख रहा है। खाद भी खेतों में नहीं पड़ सकी है।
बैंक में हड़ताल होने के कारण पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। घर से तेल का गैलन लेकर डीजल लेने आए मुल्कराज बैरंग बिना तेल व खाद लिए ही वापस लौट गए।