{"_id":"5c0bfcbabdec2212cc53aa43","slug":"201544289466-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख रुपये चरस व नशीले पदार्थो के साथ दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लाख रुपये चरस व नशीले पदार्थो के साथ दो को दबोचा
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ लाख के चरस व नशीले पदार्थों के साथ दो को दबोचा
बलरामपुर। तुलसीपुर थाने की पुलिस ने दो अपराधियों को साढ़े आठ लाख रुपये के 500 ग्राम चरस, 110 ग्राम नशीला पदार्थ व चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को धर दबोचा है।
सीओ ओपी सिंह ने शनिवार को बताया कि तुलसीपुर थाने के एसआई सुरेश कुमार रात्रि गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली की दो व्यक्ति एक चोरी की बाइक से जरवा से तुलसीपुर आने वाले है।
नकटी नाला के निकट पहले से मौके पर मौजूद पुलिस ने बाइक पर सवार दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के हरहटा निवासी जावेद व रिजवान के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई है।
विज्ञापन
बाइक का कागजात मांगने पर नहीं दिखा सके। कड़ाई से पूछने पर बताया कि बाइक चोरी की है। तलाशी के दौरान जावेद के जेब से 110 ग्राम नशीला पाउडर और रिजवान के जेब से 500 ग्राम चरस बरामद हुआ है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये है।
नशीला पदार्थ रखने के संबंध में दोनों अभियुक्त कोई अधिकार पत्र नहीं दिखा सके। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जावेद और रिजवान का आपराधिक इतिहास भी तुलसीपुर व गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में रहा है। ब्यूरो