{"_id":"59c29f0d4f1c1b2b688b5a9d","slug":"201505926925-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को 10 हजार से नीचे का नहीं मिलेगा प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को 10 हजार से नीचे का नहीं मिलेगा प्रमाण पत्र
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को 10 हजार से नीचे का नहीं मिलेगा प्रमाण पत्र
-तुलसीपुर तहसील में दो हजार किसानों को दिए जाएंगे प्रमाण पत्र
बलरामपुर। किसानों को 10 हजार रुपये से नीचे का ऋण मोचन प्रमाण पत्र नहीं बांटा जाएगा। जिला स्तर पर पांच हजार किसानों को कर्जमाफी प्रमाण पत्र बांटा जा चुका है। तुलसीपुर तहसील में 22 सितंबर को दो हजार किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र बांटा जाएगा।
सीडीओ प्रहलाद सिंह ने बुधवार को बताया कि अब 10 हजार रुपये से नीचे की धनराशि पर किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र न देने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण के दो हजार किसानों को 22 सितम्बर को तुलसीपुर तहसील के मंडी समिति में ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार के दफ्तर में प्रमाण पत्रों के छंटनी का कार्य करने में पीई बीके श्रीवास्तव सहित अन्य अफसर व कर्मी जुटे हैं। 22 सितंबर को होने वाले ऋण मोचन समारोह के मुख्य अतिथि श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र व विशिष्ट अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल किसानों का प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। उप कृषि निदेशक राम बचन राम, बीएसए रमेश यादव, युवा कल्याण अधिकारी डीडी सिंह व अन्य अफसरों को समारोह के तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र की सभी बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि भी समारोह में मौजूद रहकर जिम्मेदारी निभाएंगे।