फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   200 bigha crop destroyed by canal water

नहर के पानी से 200 बीघे फसलें हुई तबाह

Mon, 27 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
200 bigha crop destroyed by canal water
बलरामपुर के महराजगंज तराई में फसल बर्बाद होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। राप्ती मुख्य नहर से अचानक पानी छोड़ जाने से थाना महराजगंज तराई क्षेत्र में 200 बीघा फसल तबाह हो गई है। आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया और प्रदेश सरकार से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए किसान राजितराम, हबीबुल्ला, मालिक राम, एहसान उल्ला, बशीर, शमशेर बहादुर, जहीर, छोटकऊ, किस्मततुल्ला व रफतउल्लाह आदि ने कहा कि सोमवार भोर में राप्ती मुख्य नहर से अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़ दिया गया जिससे तुलसीपुर ब्लॉक के कौवापुर गांव के पास नहर कट गई।
विज्ञापन

नहर कटने से 200 बीघे में पानी भर गया। खेतों में पानी भर जाने से फसलें तबाह हो गई हैं। किसानों को बिना बताए ही पानी छोड़ा दिया जा रहा है जिसे लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की मेहनत व लागत पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर तत्काल कटी नहर की मरम्मत कराने और प्रदेश सरकार से फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बीडीओ तुलसीपुर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि नहर कटने की सूचना मिली है। संबंधित विभाग को सूचना भेज दी गई है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed