फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2.4 million people Filariasis Feeding target

24 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य

Fri, 07 Feb 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
2.4 million people Filariasis Feeding target
बलरामपुर। साइलेंट क्लिर पर लगाम लगाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 17 से 29 फरवरी तक जिलेभर में फाइलेरियामुक्त अभियान चलाया जाएगा। जिले के 24,03,428 लोगों को फाइलेरिया की दवा अभियान के दौरान खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में 1938 टीमें जिलेभर में घर-घर दवा बाटेंगी। अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला को संबोधित कर अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

अपर सीएमओ ने कहा कि फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है। बचाव के लिए दवा खाना जरूरी है। साइलेंट क्लिर कहे जाने वाले फाइलेरिया बीमारी मच्छर का डंक लगने के कई साल बाद उभर कर आती है। शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। घातक बीमारी फैलाने वाले परजीवी रात में सक्रिय होते हैं। फाइलेरिया के परजीवी की पहचान होने के बाद 12 दिनों तक नियमित दवा खिलाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

फाइलेरिया बीमारी मादा क्यूलेस मच्छर काटने से फैलती है। जिले भर में नाइट ब्लड सर्वे के दौरान अब तक 6 पॉजीटिव केस सामने आए हैं जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है। इस अभियान में सभी आशा घर-घर जाकर गर्भवती महिला, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और दो साल से छोटे बच्चों को छोड़कर सभी को डीईसी व अल्बेंडाजॉल दवा खिलाएंगी। यह दवा खाली पेट नहीं खानी है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मंजुला आनंद ने अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनीसेफ की डीएमसी शिखा श्रीवास्तव ने कहा कि 5 से 6 साल तक साल में एक बार दवा खाने पर इस बीमारी के होने की संभावना जड़ से समाप्त हो जाती है। सिर दर्द, शरीर दर्द, बुखार, उल्टी, बदल पर चकट्टे व खुजली जैसी समस्या होने पर व्यक्ति के अंदर माइक्रो फाइलेरिया के लक्षण मौजूद हो सकते हैं जिसे नियंत्रित करने के लिए मौके पर रिस्पांस टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed