Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2.34 lakh students waiting for sweaters

2.34 लाख नौनिहालों को स्वेटर का इंतजार

Mon, 04 Nov 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
2.34 lakh students waiting for sweaters
बलरामपुर। जिले के 2.34 लाख नौनिहालों को स्वेटर पाने का इंतजार सताने लगा है। जिले में गुलाबी ठंडक ने दस्तक दे दी है। स्कूल जाने वाले नौनिहालों को ठंड महसूस होने लगी है। ठंडक शुरू होने के बावजूद जिले के 2221 परिषदीय स्कूलों में अभी तक स्वेटर वितरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विभागीय अफसर स्वेटर वितरण के अंतिम तिथि के दूर होने का बहाना कर रहे हैं। नौनिहालों के स्वेटर को खरीदने के लिए शासन स्तर से 3.27 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। संस्था की तरफ से 20 दिन के अंदर स्वेटर आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया गया है। नौनिहालों के अभिभावकों ने शासन-प्रशासन से तत्काल स्वेटर वितरित कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के नौनिहालों को स्वेटर वितरण की फाइल अभी दफ्तरों का चक्कर ही काट रही है। विभागीय अफसर फाइल पर दस्खत कराने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। शिक्षा सत्र 2019-20 में जिले के 2221 परिषदीय स्कूलों में 2,33,522 नौनिहालों को स्वेटर वितरित किया जाना है। जिले के 1575 प्राथमिक स्कूलों में 1,88,153 और 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों में 45,369 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किया जाना है। शासन ने स्वेटर वितरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक राम कुमार, मनोहर प्रजापति, रूपकुमार, शंकर, प्रभुदयाल व दीनानाथ आदि ने बेसिक शिक्षा महकमा से तत्काल स्वेटर वितरण कराए जाने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है गुलाबी ठंड पड़नी शुरू हो गई है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि विभागीय अफसर जान-बूझकर अंतिम तिथि का इंतजार कर रहे हैं। अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा महकमा से बच्चों को शीघ्र स्वेटर वितरित कराए जाने की मांग की है।

बीएसए हरिहर प्रसाद ने बताया कि शिक्षा सत्र 2019-20 में जिले के सभी 2221 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को स्वेटर वितरित कराने की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शासन ने 30 नवंबर तक हर हाल में स्वेटर वितरित कराने का निर्देश दिया है। जिस इंडस्ट्री को स्वेटर उपलब्ध कराने का टेंडर दिया गया है उसने 20 दिन के अंदर स्वेटर आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया है। जैसे ही स्वेटर प्राप्त होगा उसे स्कूलों में भेजकर तत्काल वितरित कराया जाएगा। अभिभावकों से परेशान न होने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed