फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   18 wheat procurement centers did not have sowing

18 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरु होने का इंतजार

Fri, 16 Apr 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
18 wheat procurement centers did not have sowing
बलरामपुर। जिले के 18 क्रय केंद्रों पर अभी भी गेहूं खरीद शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। 16 दिनों में 36 क्रय केंद्रों पर 1782 एमटी गेहूं की खरीदारी की गई है। जिले के 304 किसानों ने 3.52 करोड़ रुपये का गेहूं बेचा है। गेहूं बेचने वाले किसानों को अभी तक भुगतान नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिले के 54 क्रय केंद्रों पर 15 जून तक किसानों से गेहूं की खरीदारी की जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों से ही गेहूं की खरीद की जाएगी। जिले के किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर ही गेहूं बेचने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि गेहूं खरीद सत्र 2021-22 के तहत जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय कंट्रोल रूम से किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8354986032 पर प्रात: 10 से सायं पांच बजे तक फोन कर किसान अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं। जिले में पांच क्रय एजेंसियों के 54 क्रय केंद्रों का संचालन गेहूं खरीद के लिए किया जा रहा है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में खाद्य विभाग के 13, मंडी समिति व भारतीय खाद्य निगम का एक-एक, यूपीएसएस के 19 और पीसीएफ के 20 क्रय केंद्रों पर 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 15 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले सभी किसानों से गेेहूं की खरीद की जाएगी।
किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सफाई शुल्क देना होगा। धान बेचने वाले किसानों को पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है लेकिन संशोधन कर किसानों को इसे पुन: लॉक करना होगा। किसान के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसके माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया लॉक कर पूरा किया जाएगा। किसान का मोबाइल नंबर, बैंक खाता व आधार नंबर यूनीक रखा गया है।

अब तक खाद्य विभाग के 10 क्रय केद्रों पर 70 किसानों से 341.90 एमटी, पीसीएफ के 10 क्रय केंद्रों पर 107 किसानों से 656.73 एमटी, यूपीएसएस के 14 क्रय केंद्रों पर 120 किसानों से 760.352 एमटी, भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र पर छह किसानों से 20.8 एमटी और मंडी समिति के एक क्रय केंद्र पर एक किसान से 2.2 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। बाकी बचे 18 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू करने और किसानों से खरीदे गए गेहूं का सात दिन में हर हाल में भुगतान कराने का निर्देश क्रय एजेंसियों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed