{"_id":"59b6b7294f1c1bf77f8b5f11","slug":"171505146665-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण का 12 लाख रुपये लेकर चंपत होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण का 12 लाख रुपये लेकर चंपत होने का आरोप
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण के 12 लाख हड़पने का आरोप
- स्थानीय लोगों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग
महराजगंज तराई-बलरामपुर। सड़क निर्माण के लिए आवंटित हुए 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप क्षेत्रवासियों ने ठेकेदार पर लगाया है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम से शिकायत कर जांच व कार्रवाई किए जाने के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
क्षेत्रवासी अब्दुल खालिक, अब्दुल्ला मास्टर, कल्लू, प्रहलाद, बड़कऊ, राजू, छोट्टन आदि ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि हरिहरनगर से बेला जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य दो माह से ठप पड़ा है। दो माह पहले जिला पंचायत की निधि से सड़क पर रोड़ा डाला गया था। इसके लिए 12 लाख रुपये आवंटित हुए थे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क पर रोड़ा होने से राहगीर अक्सर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने समस्या का निराकरण नहीं कराया। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अशरफ अली से जब क्षेत्र के लोगों ने सड़क निर्माण के संबंध में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि बारिश होने के चलते सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया था। मौसम ठीक होने के बाद फिर से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।