फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1668 claimants bought form for election

चुनाव के लिए 1668 दावेदारों ने खरीदा पर्चा

Tue, 13 Apr 2021 07:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
1668 claimants bought form for election
बलरामपुर। पंचायत चुनाव लड़ने वाले 1668 दावेदारों ने मंगलवार को नामांकन पत्रों की खरीदारी की है। जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ / पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 46 नामांकन पत्र बेचे गए हैं। नामांकन पत्रों के बिक्री का सिलसिला दाखिला होने तक जारी रहेगा। जिले में अब तक 40 जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए कुल 911 दावेदारों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की है। जिले के नौ ब्लॉकों पर ग्राम प्रधान पद के लिए 277, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1168 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 237 नामांकन पत्रों की ब्रिकी की गई है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि सदर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 46, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 168 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 40 पर्चे बिके हैं। एडीओ पंचायत रेहरा बाजार सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रधान पद के लिए 32, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 181 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 36 पर्चे दावेदारों ने खरीदे हैं।
विज्ञापन

उतरौला ब्लॉक में ग्राम प्रधान के लिए 33, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 91 व बीडीसी के लिए 19 और गैड़ास बुजुर्ग में ग्राम प्रधान के लिए 7, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 164 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 16 पर्चे बेचे गए है। एडीओ पंचायत बाबूराम पांडेय ने बताया कि श्रीदत्तगंज ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 29, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 24 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 14 पर्चों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 123, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 193 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 125 दावेदारों ने पर्चा खरीदा है। बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 19, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 102 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 36 पर्चे बिके हैं।

बीडीओ अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि पचपेड़वा में ग्राम प्रधान के लिए 30, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 220 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 43 पर्चे बेचे गए हैं। एडीओ पंचायत गैसड़ी राधेश्याम ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 8, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 125 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 8 नामांकन पत्र बेचे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed