{"_id":"65c672d4845426b6f80ea824","slug":"16530-people-came-to-the-health-fair-for-testing-balrampur-news-c-99-1-slko1018-106801-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्वास्थ्य मेले में परीक्षण के लिए पहुंचे 16,530 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्वास्थ्य मेले में परीक्षण के लिए पहुंचे 16,530 लोग
Sat, 10 Feb 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के 45 गांवों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। नेशनल मेडिकल आर्गनाइजेशन की तरफ से आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में 16530 मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए तमाम महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
स्वास्थ्य मेले के संयोजक एवं नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने वीरपुर कैली गांव में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गैसड़ी ब्लॉक के नेवलगढ़, बघेलखंड, भोजपुर थारू, चमरबोझिया, कन्हईडीह, मोहकमपुर, बेतहनिया, बालापुर, सहित 45 गांवों में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। संवाद