फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   फर्राटा व 200 मीटर में शालिनी ने मारी बाजी

फर्राटा व 200 मीटर में शालिनी ने मारी बाजी

Wed, 13 Feb 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
फर्राटा व 200 मीटर में शालिनी ने मारी बाजी
फर्राटा और 200 मीटर में शालिनी प्रथम
विज्ञापन


बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के हॉकी खेल मैदान पर बुधवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। फर्राटा व 200 मीटर में शानदार दौड़ लगाकर शालिनी श्रीवास्तव ने बाजी मार ली।


प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने किया। प्राचार्य ने ध्वजारोहण कर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। मुख्य नियंता डॉ. एके द्विवेदी के साथ प्राचार्य ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन


क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि खेल का आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारता है। क्रीड़ा परिषद सदस्य डॉ. अनामिका सिंह व खेल प्रशिक्षक डीपी सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन क्रीड़ा परिषद सदस्य डॉ. डीके चौहान ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. एके सिंह, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. जेपी पांडेय, डॉ. सतगुरु प्रसाद, डॉ. एसके त्रिपाठी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से 100 मीटर दौड़ में शालिनी श्रीवास्तव ने प्रथम, सौम्या जायसवाल ने द्वितीय, अनुषा श्रीवास्तव ने तृतीय, 200 मीटर में शालिनी श्रीवास्तव ने प्रथम, खुशबू जायसवाल ने द्वितीय, अनुषा श्रीवास्तव ने तृतीय, 400 मीटर में खुशबू जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

रुचि यादव ने द्वितीय, आरती वर्मा ने तृतीय, 800 मीटर दौड़ में सीमा वर्मा ने प्रथम, विशाखा गौतम ने द्वितीय, यशस्वी गुप्ता ने तृतीय तथा 1500 मीटर में सौम्या यादव ने प्रथम, सौम्या जायसवाल ने द्वितीय व रजनी जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में आशीष सिंह ने प्रथम, दिलीप कुुमार यादव ने द्वितीय, शादाब अहमद ने तृतीय, 800 मीटर दौड़ में अभिषेक यादव ने प्रथम, आशीष सिंह ने द्वितीय, सुुनील कुमार ने तृतीय तथा 1500 मीटर दौड़ में अभिषेक यादव ने प्रथम, नागेश्वर प्रसाद ने द्वितीय व आशीष सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में गोंला फेंक में रुचि यादव ने प्रथम, विशाखा गौतम ने द्वितीय, आरती वर्मा ने तृतीय व लंबी कूद में खुशबू जायसवाल ने प्रथम, शालिनी श्रीवास्तव ने द्वितीय व भूमिका शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


बालक वर्ग में लंबी कूद में दिलीप मौर्य प्रथम, जितेंद्र कुमार गुप्ता द्वितीय, प्रभात पांडेय तृतीय, भाला फेंक में मोहम्मद नसीम प्रथम, आलोक सिंह द्वितीय, प्रदीप कुमार तृतीय तथा गोला फेंक में मोहम्मद नसीम प्रथम, शोएब रजा द्वितीय व जमशेद आलम तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed