{"_id":"5c5db611bdec224c74120e92","slug":"161549645329-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल से चीनी मिलें नहीं खरीदेंगी रिजेक्ट वेरायटी का गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल से चीनी मिलें नहीं खरीदेंगी रिजेक्ट वेरायटी का गन्ना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल से चीनी मिलें नहीं खरीदेंगी रिजेक्ट वेरायटी का गन्ना
बलरामपुर। गन्ना किसान अर्ली वेरायटी के गन्ने की बुवाई करें। अगले साल से चीनी मिलें रिजेक्ट वेरायटी के गन्ने की खरीद नहीं करेंगी। अर्ली वेरायटी का गन्ना बोने के लिए चीनी मिलें किसानों को अर्ली वेरायटी का गन्ना बीज उपलब्ध कराएं।
यह बातें गन्ना उपायुक्त अमर सिंह ने शुक्रवार को बजाज चीनी मिल इटईमैदा के सभागार आयोजित शीघ्र गन्ना प्रजातियों के विस्तार संबंधी बैठक में कही।
जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने अर्ली वेरायटी के गन्ने की बुवाई के लिए पौधशाला एवं प्रदर्शन प्लाट से शत प्रतिशत बीज वितरण कराने का निर्देश चीनी मिल अधिकारियों को दिया।
चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक पीएस चतुर्वेदी ने गन्ना विकास की कार्ययोजना का उल्लेख करते हुए बताया कि बजाज चीनी मिल इटईमैदा को कम से कम एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करनी है जिसके लिए 30 से 32 हजार हेक्टेअर गन्ना क्षेत्रफल की आवश्यकता है।
विज्ञापन
बैठक के अंत में चीनी मिल के इकाई प्रमुख/उपाध्यक्ष एके गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किसानों से अर्ली प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने की अपील की।
बैठक में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव सहित गन्ना विभाग एवं चीनी मिल के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।