फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   16 students skipped the UP Board exam on the last day

Balrampur News: अंतिम दिन 16 विद्यार्थियों ने छोड़ दी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Thu, 12 Mar 2026 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
16 students skipped the UP Board exam on the last day
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले में संपन्न हो गई। अंतिम दिन हाईस्कूल कृषि और इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में कुल 324 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 16 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


पहली पाली में हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 233 विद्यार्थियों में से 222 परीक्षा में शामिल हुए, 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा में पंजीकृत 107 में से 102 विद्यार्थियों ने भाग लिया, वहीं पांच विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप रहा। हाईस्कूल कृषि के विद्यार्थी राजन तिवारी ने कहा कि ज्यादातर प्रश्न आसान थे, जिससे पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। वहीं इंटरमीडिएट संस्कृत के छात्र शिवम ने बताया कि श्लोक आधारित प्रश्न थोड़ा कठिन थे लेकिन तैयारी अच्छी होने के कारण पेपर बहुत अच्छा हुआ।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि 18 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार को सफलतापूर्वक समाप्त हो गई। परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से कराई गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर नकल की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed