फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1,595 heart patients benefited in six months

Balrampur News: छह माह में 1,595 हृदय रोगियों को मिला लाभ

Mon, 08 Dec 2025 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
1,595 heart patients benefited in six months
बलरामपुर। जिले में हृदय रोगियों को त्वरित व सुरक्षित उपचार की सुविधा देने के लिए पांच अस्पतालों में स्टेमी केयर यूनिट संचालित है। इसमें पिछले छह महीने में 1595 हृदय रोगियों को लाभ मिला है। इसमें 30 गंभीर मरीजों को इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि हृदय रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल, जिला संयुक्त अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला, तुलसीपुर व पचपेड़वा में स्टेमी केयर यूनिट संचालित है। 16 जून को यूनिट का संचालन शुरू हुआ था। इस यूनिट में अब तक 1595 मरीजों की जांच हुई। इसमें से 30 मरीजों की स्थिति गंभीर मिलने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया कि पांचों सेंटरों में ईसीजी व थ्रांबोलिसिस की सुविधा उपलब्ध है, जिससे हृदयाघात के मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार देकर गोल्डन आवर में उनकी स्थिति को स्थिर किया जा सके। सीएमओ ने बताया कि सीने में दर्द, अत्यधिक पसीना, बेचैनी, घबराहट जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्टेमी केयर सेंटर पहुंचकर उपचार कराना चाहिए। जरूरत पड़ने पर मरीज को एंबुलेंस से लखनऊ भेजा जाता है, ताकि समय पर विशेषज्ञ उपचार मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed