{"_id":"697e40c688efee6ce10e5a79","slug":"159-crore-ballot-papers-arrived-for-panchayat-elections-election-board-laid-out-balrampur-news-c-99-1-slko1029-141673-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पंचायत चुनाव के लिए 1.59 करोड़ मतपत्र पहुंचे, बिछी चुनावी बिसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पंचायत चुनाव के लिए 1.59 करोड़ मतपत्र पहुंचे, बिछी चुनावी बिसात
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथियों पर भले ही अभी संशय हो लेकिन जिले में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव के लिए मतपत्र जिले में पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही पंचायत चुनाव का बिगुल भी लगभग बज चुका है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए कुल 1 करोड़ 59 लाख 48 हजार 200 मतपत्र प्राप्त हुए हैं। इन मतपत्रों को पुलिस और पीएसी की निगरानी में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है, जहां डबल लॉक सिस्टम लागू किया गया है।
जिले की 793 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही हैं। पंचायत चुनाव के जरिये गांव की सरकार बनेगी और इसी वजह से हर स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिले में 793 ग्राम प्रधान, करीब 9000 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य, 1010 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 39 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि मतदान अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच कराया जाएगा। चुनाव कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 17 लाख 55 हजार 567 मतदाता हैं, जिनके लिए पर्याप्त से भी अधिक मतपत्र मंगाए गए हैं।
जिला पंचायत सदस्य के लिए 22 लाख 27 हजार 600, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 20 लाख 95 हजार 700, ग्राम प्रधान के लिए 21 लाख 60 हजार 900 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 94 लाख 64 हजार मतपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। मतपत्रों की संख्या मतदाताओं से अधिक इसलिए रखी गई है, ताकि मतदान के दिन किसी भी बूथ पर मतपत्रों की कमी न हो और चुनाव प्रक्रिया बिना बाधा के पूरी हो सके। मतपत्रों पर आगे चलकर चुनाव चिह्न छापे जाएंगे और इसके बाद इन्हें संबंधित ग्राम सभाओं तक भेजा जाएगा। इन्हीं मतपत्रों से पंचायत चुनाव में मत पड़ेंगे। प्रशासन का कहना है कि मतपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्ट्रांग रूम से लेकर वितरण तक हर चरण पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
मतदाता सूची तैयार करने में भी तेजी, छह मार्च तक साफ होगी तस्वीर
प्रशासनिक तैयारियों के बीच मतदाता सूची भी पंचायत चुनाव की बड़ी कसौटी बनी हुई है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरा कर लिया गया है और अनंतिम सूची जारी की जा चुकी है। 6 फरवरी तक मतदाताओं से आपत्तियां ली जा रही हैं, जिनके निस्तारण के बाद 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसी दौरान यह भी सामने आया है कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में करीब 5 लाख 7 हजार डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं। प्रशासन ने इन सभी का सत्यापन शुरू कर दिया है, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किया जा सके। अब राजनीतिक दलों व दावेदारों की नजर चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा पर टिकी हुई है। गांव-गांव में जल्द ही पंचायत चुनाव का रंग और तेवर दोनों गहराने तय हैं।