{"_id":"608d6d378ebc3ed62e745a33","slug":"158-counting-counting-employees-absent-from-training-balrampur-news-lko57645124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 158 मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण से रहे नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 158 मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण से रहे नदारद
विज्ञापन
बलरामपुर। दूसरे दिन प्रशिक्षण से तीनों पालियों में दोनों केंद्रों से 158 मतगणना कार्मिक बिना सूचना के नदारद पाए गए। 1250 की तुलना में तीनों पालियों में 1092 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले मतगणना कार्मिकों के खिलाफ जांच पड़ताल के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम श्रुति के निर्देश पर शनिवार को एमएलके पीजी कॉलेज व एमपीपी इंटर कालेज सभागार में मतगणना कराने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। एमएलके पीजी कालेज में तीन पाली और एमपीपी इंटर कालेज में दो पाली में कार्मिकों को प्रशिक्षण मिला।
दोनों केंद्रों पर हर पाली में 250-250 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया गया था। प्रभारी अधिकारी मतगणना / सीडीओ रिया केजरीवाल ने बताया कि एमपीपी इंटर कालेज में प्रथम पाली के दौरान 38 और द्वितीय पाली के दौरान 19 व एमएलके पीजी कालेज सभागार में प्रथम पाली के दौरान 32, द्वितीय पाली के दौरान 36 व तृतीय पाली के दौरान 33 मतदान कार्मिक बिना सूचना के नदारद पाए गए है।
विज्ञापन
एमपीपी इंटर कालेज की सूचना नोडल अधिकारी डीएसटीओ संजीव कुमार और एमएलके पीजी कालेज की सूचना नोडल अधिकारी अपर सांख्यिकी अधिकारी रंजीत ने मुहैया कराई है। प्रशिक्षण में शामिल न होने पर संबंधित मतगणना कार्मिक के खिलाफ जांच कराई जाएगी।
जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित मतगणना कार्मिक के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी मतगणना कार्मिक दो मई से संबंधित ब्लॉकों में वोटों की काउंटिंग कराएंगे जिसके संबंध में उन्हें जानकारी दी गई है।