{"_id":"5d0d15528ebc3e7ca318c93e","slug":"15611384985-balrampur-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से सीखा सेहतमंद रहने का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से सीखा सेहतमंद रहने का मंत्र
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व योग दिवस शुक्रवार को जिले भर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों व ब्लॉकों में योग शिविर का आयोजन हुआ। लोगों को योग का महत्व समझाते हुए 45 मिनट का योगाभ्यास कराया गया। लोगों ने स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करने का संकल्प भी लिया।
जिला स्पोर्टस स्टेडियम में आयुष विभाग द्वारा योग शिविर आयोजित किया गया। डीएम कृष्णा करुणेश एवं एसपी देवरंजन वर्मा ने योग शिविर का उद्घाटन किया। डीएम ने योग शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि योग से मस्तिष्क व शरीर के सभी विकार दूर होते हैं।
नगर स्थित तुलसीपार्क में पतंजलि योग समिति तथा आर्य वीरदल के संयुक्त तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम एवं स्थानीय हनुमानगढ़ी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास ने लोगों को योग का महत्व बताते हुए योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर 9वीं वाहिनी एवं 50वीं वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में एसएसबी मुख्यालय पर आयोजित योग शिविर में सभी अधिकारियों व जवानों ने योगाभ्यास किया। 9वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रदीप कुमार ने जवानों को टिप्स देते हुए कहा कि फिट एवं स्वस्थ रहने तथा मानसिक तनाव कम करने के लिए सभी लोग नियमित रूप से योगाभ्यास करें। डीपीओ सत्येंद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गेड़ास बुजुर्ग परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मुख्य सेविकाओं को योगाभ्यास कराया।
गायत्री परिवार द्वारा गायत्री मंदिर में योगाभ्यास कराया गया। तुलसीपुर तहसील के पंडित दीप नरायन डिग्री कॉलेज में विश्व योग दिवस मनाया गया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार व तहसीलदार डॉ. अरुण कुमार ने लोगों को योग का महत्व समझाते हुए योगाभ्यास कराया। इसी तरह उतरौला तहसील के रामलीला मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया।
गैसड़ी ब्लॉक के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज मैदान में योग शिविर की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने की। योगाभ्यास के बाद सभी को तुलसी के पौधे का वितरण भी किया गया। नगर के एमएलके महाविद्यालय स्थित सिटी पैलेस में स्पिक मैके व राष्ट्रीय सेवा योजन द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया।
इसी तरह श्रीराम तीरथ चौधरी महाविद्यालय में भी छात्रों व अध्यापकों ने सामूहिक रुप से योगाभ्यास किया। नगर के वात्सल्य पब्लिक स्कूल में बच्चों ने शीर्षासन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।