{"_id":"5d0d153f8ebc3e079f1b375d","slug":"156113847910-balrampur-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बने पुलिस के मुखबिर, कमाएं पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बने पुलिस के मुखबिर, कमाएं पैसा
विज्ञापन
बलरामपुर। जमाने के साथ-साथ पुलिस भी अब हाईटेक होने लगी है। पुराने जमाने की तरह पुलिस की मुखबिरी करने वालों को अब सहयोग ही नहीं बल्कि नकद पैसा भी मिलेेगा। एसपी ने जिले में मुखबिर रोजगार योजना शुरू की है। योजना के प्रचार प्रसार के लिए 13 मुनादी टीमें भी तैनात की गई है।
अपराध तथा अपराधियों को रोकने के लिए मुखबिर रोजगार योजना काफी कारगार साबित होगी। इस योजना के तहत उन अपराधियों का भी पता चलेगा जिनकी अभी पुलिस के पास कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि मुखबिर रोजगार योजना के तहत चोरी की बाइक और तमंचे की सही खबर देने वाले मुखबिर को एक-एक हजार रुपये दिया जाएगा।
इसी तरह से अवैध पिस्टल व रिवाल्वर की सही सूचना पुलिस को देने वाले को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह गत 17 जून को नगर में शराब की दुकान के सेल्समैन से 75 हजार रुपये की लूट की पक्की सूचना देने वाले मुखबिर को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस योजना के तहत मुखबिर को सूचना केवल एसपी के सीयूजी नंबर 9454400256 पर ही देना होगा। मुखबिर की सूचना व उसकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। योजना के लिए फंड की व्यवस्था एसपी शासन तथा खुद के सहयोग से करेंगे। योजना के प्रचार प्रसार के लिए सभी 13 थाना क्षेत्रों में बाइक सवार पुलिसकर्मियों की 13 टीमें तैनात की गई हैं।