{"_id":"5d0d151f8ebc3e7ca318c910","slug":"156113844720-balrampur-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आधार वाले गरीबों को आज से मिलेगा सस्ता राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आधार वाले गरीबों को आज से मिलेगा सस्ता राशन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिना आधार वाले गरीबों को 22 जून से कोटे की दुकानों से सस्ते रेट पर राशन उपलब्ध कराए जाएंगे। कोटे के दुकानों पर नामित अफसरों के निगरानी में 25 जून तक राशन वितरित कराए जाएंगे। सभी कोटेदारों को निर्धारित वितरण तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया है जिससे गरीबों को हर हाल में कोटे की दुकान का सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा सके।
जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि शासन स्तर से बिना आधार वाले ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के गरीबों को सस्ते रेट पर कोटे की दुकानों से गरीबों को राशन दिलाने के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई है।
जिले भर में 22 से 25 जून के मध्य बिना आधार वाले गरीबों का कोटे की दुकानों से राशन बांटा जाएगा। राशन वितरण की निगरानी के लिए डीएम कृष्णा करुणेश ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों व पूर्ति निरीक्षकों को नामित कर दिया है। अफसरों की निगरानी में कोटेदार राशन वितरण की प्रक्रिया पूरी कराएंगे।
विज्ञापन
25 जून की शाम को ई-पॉस मशीनें बंद कर दी जाएगी। सभी कोटेदार अपने-अपने क्षेत्रों में मुनादी कराकर निर्धारित वितरण तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। डीएम कृष्णा करुणेश ने सभी नामित अफसरों को वितरण के दौरान कोटे की दुकानों पर मौजूद रहने का निर्देश दिया है।