{"_id":"5d0d151b8ebc3e014601f58f","slug":"156113844416-balrampur-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ब्लॉकों के आरओ ने जारी की पंचायत उपचुनाव अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात ब्लॉकों के आरओ ने जारी की पंचायत उपचुनाव अधिसूचना
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सात ब्लॉकों के आरओ ने शुक्रवार को पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिले के सात ब्लॉकों के ग्राम प्रधान, सदस्य व बीडीसी के 44 सीटों पर परचों की खरीद के साथ नामांकन प्रकिया पूरी कराई जा रही है। नामांकन की अंतिम तिथि 26 जून है। छह जुलाई को मतदान और आठ जुलाई को ब्लॉकों पर काउंटिंग कराई जाएगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत राजेश कुमार बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने शक्तियों का प्रयोग करते हुए सात ब्लॉकों के आरओ व एआरओ को नामित कर दिया है।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया सदर ब्लॉक में आरओ मनीराम वर्मा व एआरओ अरविन्द शर्मा, पचपेड़वा ब्लॉक में आरओ कुलदीप नरायन सिंह व एआरओ जावेद अख्तर, उतरौला ब्लॉक में आरओ रामू प्रसाद व एआरओ सुखदेव पटेल, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में आरओ ओपी कुशवाहा व एआरओ अजय पाल सिंह, तुलसीपुर ब्लॉक में आरओ महेन्द्र कुमार व एआरओ संतोष कुमार वर्मा, रेहरा बाजार ब्लॉक में आरओ अश्वनी कुमार गुप्ता व एआरओ मनोज कुमार शर्मा तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक में आरओ महेन्द्र त्रिपाठी व एआरओ राधेश्याम पांडेय पूरी कराएंगे।
ब्लॉक श्रीदत्तगंज में ग्राम पंचायत खम्हरिया अलादाद, तुलसीपुर में ग्राम पंचायत रामगढ़ मैटहवा व शिवानगर, पचपेड़वा में लालभरिया, गैड़ास बुजुर्ग में चिचुड़ीसंहगिया, मंगईपुर व दुधरा तथा रेहरा बाजार में ग्राम पंचायत भेलयामदनपुर में ग्राम प्रधान पद पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
सदर ब्लॉक के तीन और श्रीदत्तगंज ब्लॉक के एक बीडीसी पद भी उपचुनाव कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत के 32 सदस्य पदों पर भी उपचुनाव हो रहा है। सदर ब्लॉक में आठ, पचपेड़वा ब्लॉक में 12, उतरौला ब्लॉक में तीन, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में सात तथा रेहरा बाजार ब्लॉक में दो ग्राम पंचायत सदस्यों के सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
26 जून तक परचा लेने व नामांकन करने की तिथि निर्धारित है। 27 जून को भरे गए नामाकंन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 जून को प्रात: 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी और तीन बजे से सायं पांच बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बी छह जुलाई को मतदान कराकर आठ जुलाई को संबंधित ब्लॉकों में मतगणना कराई जाएगी।