{"_id":"5d0d142f8ebc3e079f1b36e1","slug":"156113820711-balrampur-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की जान बचाने में उपयोगी है एंबुलेंस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की जान बचाने में उपयोगी है एंबुलेंस सेवाएं
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले को 12 नई एंबुलेंस सेवाओं की सौगात मिली है। अब जिले में 108, 102 एवं एएलएस एंबुलेंस सेवाओं की कुल संख्या 52 हो गई है। जिले के स्वास्थ्य विभाग में 12 नए एंबुलेंस आ जाने से मरीजों को आपातकाल मेें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
सदर विधायक पल्टूराम व सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय से 12 नई एंबुलेंस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अति पिछड़े बलरामपुर जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। जिले के एंबुलेंस सेवाओं को जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने के लिए 108 नंबर की 12 नई एंबुलेंस बलरामपुर स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है।
सीएमओ ने बताया कि अब जिले में 102 की 22 एंबुलेंस, 108 की 28 एंबुलेंस व दो एएलएस एंबुलेंस उपलब्ध है। आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंदों की तत्काल मदद के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी से लैस यह एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
जिले को मिली 12 एंबुलेंस संयुक्त चिकित्सालय, एमआईके महिला चिकित्सालय, सीएचसी श्रीदत्तगंज, पीएचसी महुआ बाजार, पीएचसी महदेईया, सीएचसी नंदनगर, पीएचसी विशनुपुर विश्राम, सीएचसी तुलसीपुर, पीएचसी मथुरा बाजार, नगर कोतवाली बलरामपुर, पीएचसी हरिहरगंज एवं सिसई में तैनात की गई है।