फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पेट्रोल पंपों पर डीएम के फरमान का नहीं दिखा असर

पेट्रोल पंपों पर डीएम के फरमान का नहीं दिखा असर

Thu, 20 Jun 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर डीएम के फरमान का नहीं दिखा असर
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत डीएम ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने का फरमान जारी किया है। मगर पेट्रोल पंपों पर इसका असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन



दोपहिया वाहनों में बिना हेल्मेट के लोग धड़ल्ले से पेट्रोल भरा रहे हैं। हालांकि नगर के कुछ पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देने से मना किया जा रहा है।
विज्ञापन



सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 19 जून को डीएम कृष्णा करुणेश ने पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने का आदेश जिला आपूर्ति अधिकारी को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमर उजाला टीम की गुरुवार को पड़ताल में इस फरमान का कुछ खास असर नहीं दिखा। कई पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को बेरोकटोक पेट्रोल दिया जा रहा था।


जबकि नगर के कई पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देने से मना किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में डीएम के फरमान का कोई असर नहीं दिखा। हाईवे के पेट्रोल पंपों पर भी सड़क सुरक्षा सप्ताह का कोई असर नहीं दिखा।



इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि दिनभर अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया है कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल कदापि न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed