{"_id":"5d0bb86e8ebc3e138a0e8a66","slug":"156104918418-balrampur-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
बलरामपुर। यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन की बैठक बीते दिन महारानी धर्मशाला स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र ने कहा कि बीएसए द्वारा जाति व निवास प्रमाणपत्र की सत्यापन सूची जारी नहीं करने से नवनियुक्त शिक्षकों के एरियर का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
महामंत्री अशोक सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से नवनियुक्त शिक्षकों के पुलिस सत्यापन में भी देरी हो रही है। सत्यापन के नाम पर शिक्षकों से धन उगाही की जा रही है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष फैजान अंसारी ने कहा कि यदि शीघ्र ही शिक्षकों के एरियर का भुगतान नहीं किया गया तो विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली की शिकायत मुख्यमंत्री से करने के साथ ही आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में अभिषेक ओझा, कौशल, शिवप्रसाद वर्मा, आशीष, बाबूलाल, सचिन शुक्ल सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।