{"_id":"5d0bb5bf8ebc3e06e17fa401","slug":"156104849715-balrampur-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर कसा गया शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर कसा गया शिकंजा
विज्ञापन
बलरामपुर। आबकारी व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बुधवार को दवा व शराब की दुकानों पर छापा मारकर छानबीन की। इससे दवा व शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को जिले के दवा व शराब की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। आबकारी व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने उतरौला तहसील में कपिल मेडिकल हॉल, शनि मेडिकल स्टोर, गुप्ता मेडिकल स्टोर तथा सदर तहसील में जायसवाल मेडिकल स्टोर, पाल मेडिकल स्टोर व अमन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
संयुक्त जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया और सभी दवा कारोबारियों को लाइसेंस आदि दुरुस्त रखने एवं मानक के अनुरूप दवाओं की बिक्री करने का निर्देश दिया गया। टीम ने देशी व विदेशी शराब की दुकानों पर भी छापेमारी की। रेहरा बाजार में बीयर व देशी शराब की कई दुकानों का निरीक्षण किया गया।