फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   किायतों के निस्तारण में बलरामपुर का प्रोबेशन विभाग अव्वल

किायतों के निस्तारण में बलरामपुर का प्रोबेशन विभाग अव्वल

Tue, 18 Jun 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
किायतों के निस्तारण में बलरामपुर का प्रोबेशन विभाग अव्वल
बलरामपुर। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश के 75 जिलों में बलरामपुर के जिला प्रोबेशन विभाग ने नंबर एक की रैंकिंग प्राप्त की है। जिला प्रोबेशन विभाग लगतार तीन माह से नंबर वन की रैंकिंग पर काबिज है। जिला प्रोबेशन विभाग का आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में शानदार प्रयास रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने के लिए अपने मोबाइल पर आईजीआरएस पोर्टल का एप विकसित किया है।
विज्ञापन






जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुस्फेकीन ने बताया कि मार्च 2019 से मई 2019 तक तीन माह में 99 शिकायतें जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त हुई हैं। जिला प्रोबेशन विभाग में आईजीआरएस पोर्टल पर मार्च 2019 में सभी प्रकार की 23, ऑनलाइन संदर्भ में चार व सी श्रेणी में 9 जन शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराकर प्रदेश की रैंकिंग में 35 में से 35 अंक अर्जित किया। इसी प्रकार से अप्रैल 2019 में सभी प्रकार के 15, ऑनलाइन संदर्भ में चार व सी श्रेणी में 24 शिकायतों तथा मई 2019 में सभी प्रकार के 15, ऑनलाइन संदर्भ में चार और सी श्रेणी में एक शिकायत का समय से निस्तारण कराकर प्रदेश की दोनों माह में 35 में 35 अंक अर्जित किया है।
विज्ञापन






जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि अपने मोबाइल पर जन सुनवाई पोर्टल का एप डेवलप करके शिकायतों का समय से निस्तारण किया जा सकता है। मोबाइल पर मैसेज आते ही तत्काल निस्तारण की प्रक्रिया शुरु कर दी जाती है। यही कारण है कि जिला प्रोबेशन विभाग की जन सुनवाई पोर्टल की सभी शिकायतें समय से निस्तारित हो रही हैं। समय से जन शिकायतों का निस्तारण होने से लोगों को बेहतर लाभ भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






इस मामले में डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि जिले के सभी विभागों के अफसरों को जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है। जन शिकायतों का समय से निस्तारण न होने पर संबंधित विभाग के अफसरों के खिलाफ वेतन काटने की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रोबेशन विभाग जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का निस्तारण कराने में प्रदेश में लगातार तीन माह से लगातार नंबर वन की रैंकिंग पर कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed