फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   मिजल्स रुबेला टीकाकरण में जिले का प्रदेश में 51वां स्थान

मिजल्स रुबेला टीकाकरण में जिले का प्रदेश में 51वां स्थान

Thu, 20 Dec 2018 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
मिजल्स रुबेला टीकाकरण में जिले का प्रदेश में 51वां स्थान
बलरामपुर। मीजिल्स रुबेला टीकाकरण में जिले का प्रदेश में 51वां स्थान है। रैंकिंग खराब होने पर डीएम ने स्वास्थ्य व अन्य विभागों के अफसरों पर कड़ी नाराजगी जताई है। टीकाकरण अभियान में गतिरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ डीएम ने कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम कृष्णा करुणेश ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश की रैंकिंग में जनपद का स्थान काफी खराब है। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में कोताही न बरतें।
विज्ञापन



डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. उपांत राव डोंगरे ने जानकारी दी कि जिले में 9 माह से 15 साल तक के आठ लाख 21 हजार 614 बच्चों को मीजिल्स रुबेला का टीका लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। जिसके सापेक्ष तीन लाख 70 हजार 626 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, बीएसए हरिहर प्रसाद को निर्देश दिया है कि स्कूलों व मदरसों में शत-प्रतिशत बच्चों का एमआर टीका कराएं। बैठक में अपर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, डॉ. कमाल अशरफ, डॉ. एके पांडेय, अरविंद मिश्र, विनोद और राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed