फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   15 houses burnt down in fire, one cattle also burnt

Balrampur News: आग से जली 15 घरों की गृहस्थी, एक मवेशी भी झुलसी

Sat, 06 Apr 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
15 houses burnt down in fire, one cattle also burnt
बलरामपुर। तीन थाना क्षेत्रों में लगी आग ने जंगल क्षेत्र के साथ गांवों में तबाही मचाई है। इसकी चपेट में आकर 15 घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई है। एक मवेशी भी इसकी चपेट में आकर झुलस गई।
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के मथुरा विलासपुर गांव में रामकुमार के घर में शनिवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने सुकई, बुधराम, मंगल प्रसाद, अशोक कुमार, रमेश कुमार, राकेश कुमार, क्षक्कन, जग्गन, बसंते, विजय प्रताप, सरवन, शेषराम व सरोज के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। शेषराम ने बताया कि अगले सप्ताह उनके बेटे की शादी थी। आग में पांच हजार नकदी समेत शादी के सभी सामान जल कर खाक हो गया। आग की चपेट में आने से सरोज कुमार की भैंस झुलसने के साथ ही रामकुमार की बाइक व पानी की टंकी से जोड़ी जा रही पाइप भी जल गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे लेखपाल मनीष गुप्त ने सर्वे के बाद बताया कि आग लगने से 14 घर जले हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। आग लगने की दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में हुई है। गांव निवासी कल्लू ने बताया कि भगवानपुर गांव में लीज पर जमीन लेकर सब्जी की खेती करता है। घर में अज्ञात कारण से लगी आग में अनाज, कपड़ा, सिंचाई पाइप, पंखा, बर्तन, बाइक व इनवर्टर जलकर राख हो गए। तीसरी घटना हरैया थाना क्षेत्र के महमूदनगर बाजार में हुई। यहां लक्ष्मी नारायन गुप्त की हार्डवेयर की दुकान में रात के समय आग लग जाने से नकदी, ई-रिक्शा, रस्सी व प्लास्टिक के बर्तन जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामपुर रेंज के जंगल में लगी भीषण आग की चपेट में आकर कीमती जड़ी बूटियां व इमारती लकड़ी जलकर स्वाह हो गई। क्षेत्रीय वनाधिकारी रामपुर रेंज प्रभात वर्मा ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल रेंजर वीर बहादुर सिंह के साथ वन कर्मियों की टीम ने किसी तरह फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। इसकी चपेट में आकर आग में जड़ी बूटियां व इमारती लकड़ियां जलकर राख हो गई।


गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के मथुरा विलासपुर गांव में शनिवार को भीषण अग्निकांड में शेषराम के परिवार की खुशियां भी तबाह हो गई। शेषराम के बेटे की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। बेटे की शादी के लिए घर में जोरशोर से तैयारियां चल रही थी। इसके लिए नये कपड़े, जेवर व अनाज आदि की खरीद कर घर में रखा था। आग की लपटों ने परिवार के शादी की खुशियों के अरमानों को जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed