{"_id":"5bf5935bbdec2269651f3bfa","slug":"141542820699-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक सवार ने अधेड़ को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक सवार ने अधेड़ को रौंदा, मौत
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित बाइक सवार ने अधेड़ को रौंदा, मौत
बलरामपुर। अनियंत्रित बाइक सवार ने अधेड़ को रौंद दिया। घटना स्थल पर ही अधेड़ की मौत हो गई। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लौकहवा गांव के पास नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है और बाइक चालक की तलाश कर रही है।
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लौकहवा निवासी विश्वनाथ उर्फ नंगू (50) अपने कार्य से बुधवार को बिचले लौकहवा गए थे। वापस घर लौटते समय अनियंत्रित बाइक सवार ने नेशनल हाईवे पर नंगू को ठोकर मार दिया। नंगू की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महराजगंज तराई थाना के एसआई चंद्रकांत ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पड़ी बाइक को भी कब्जे में लेकर थाना भेज दिया।
विज्ञापन
एसआई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो