{"_id":"6860272e58e8343d6301d7ba","slug":"138-candidates-successful-in-phd-entrance-exam-interview-in-july-balrampur-news-c-99-1-brp1008-128672-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 138 अभ्यर्थी सफल, जुलाई में साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 138 अभ्यर्थी सफल, जुलाई में साक्षात्कार
Sat, 28 Jun 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नवस्थापित मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय की पहली पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 138 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण 111 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में सफल अन्य अभ्यर्थियों के साथ भी साक्षात्कार की प्रक्रिया जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू कराई जाएगी। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. उपेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 6 जून को अधियाचन जारी किया गया था और 7 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। कुलपति स्तर से विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि भी बढ़ाई गई। अंतिम तिथि तक कुल 545 अभ्यर्थियों ने विभिन्न विषयों में आवेदन किया। 23 जून को एमएलके पीजी कॉलेज के 10 कमरों में परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 360 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 74 अनुपस्थित रहे। परीक्षा समन्वयक प्रो. राजेश कुमार सिंह की देखरेख में परीक्षा नकलविहीन और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। केंद्राध्यक्ष प्रो. जेपी पांडेय, सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. सदगुरू प्रकाश व डॉ. जितेंद्र सिंह ने व्यवस्थाओं का संचालन किया। कुलसचिव परमानंद सिंह, पर्यवेक्षक प्रो. पीके सिंह और प्रो. अरविंद द्विवेदी ने परीक्षा संचालन में सहयोग किया। मुख्य निरीक्षक प्रो. तबस्सुम फारुकी, डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी, डॉ. सुनील मिश्र, प्रो. डीडी तिवारी, प्रो. राघवेंद्र सिंह और अन्य शिक्षकों का भी सहयोग उल्लेखनीय रहा।