फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1,366 daughters will be affected in mass marriage scheme

Balrampur News: सामूहिक विवाह योजना में 1,366 बेटियों के हाथ होंगे पीले

Fri, 15 Nov 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 15 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
1,366 daughters will be affected in mass marriage scheme
बलरामपुर। सहालग शुरू होने के साथ ही समाज कल्याण विभाग ने भी गरीब बेटियों की शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले को इस बार 1,366 बेटियों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। शीघ्र ही शुभ मुहूर्त में सामूहिक मंडप सजाया जाएगा। बेटियों की शादी पर छह करोड़ 96 लाख 66 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक सदर में 150, हरैया सतघरवा में 136, तुलसीपुर में 137, गैसड़ी में 136, पचपेड़वा में 136, उतरौला में 110, गैड़ास बुजुर्ग में 130, रेहरा बाजार में 136 व श्रीदत्तगंज में 80 गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराने की तैयारी है। नगर पालिका बलरामपुर व नगर पंचायत तुलसीपुर में 55-55 और नगर पालिका उतरौला व नगर पंचायत पचपेड़वा एवं गैसड़ी में 35-35 गरीब परिवार के बेटियों की तलाश करके उनकी शादी करानी है।
विज्ञापन


यह होंगे योजना के पात्र
सामूहिक विवाह योजना के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष से कम न हों। तहसील से निर्गत आय प्रमाणपत्र, केवल पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति व जनजाति को जाति प्रमाणपत्र, कन्या के बैंक पासबुक की प्रति, कन्या व वर की फोटो सहित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। एक बेटी की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे, इसमें बेटी को अपनी गृहस्थी सजाने के लिए 35 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed