फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बाढ़ के पानी में बह गए सगे भाई-बहन

बाढ़ के पानी में बह गए सगे भाई-बहन

Sun, 20 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में बह गए सगे भाई-बहन
बाढ़ के पानी में बह गए सगे भाई-बहन
विज्ञापन

-बाढ़ के हालात अभी भी बदतर, कई गांव जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में रविवार को दवा लेने जा रहे सगे भाई बहन बाढ़ के पानी में बह गए हैं। पीएसी के गोताखोर भाई-बहन की तलाश में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था।

बता दें कि राप्ती नदी रविवार को भी खतरे के निशान 104.620 मीटर से करीब 13 सेमी ऊपर 104.750 मीटर पर बह रही है। बाढ़ का पानी अभी भी जिले के करीब 200 गांवों में भरा है। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के गुलरिहा अहिरौली गांव में बहादुर की 13 वर्षीय बेटी क्रान्ति तथा तीन वर्षीय बेटा विकास सड़क के किनारे बाढ़ के तेज बहाव में बह गए हैं। बताया जा रहा है कि बहादुर पिपरा चौराहे पर रिक्शा व ठेला चलाकर मजदूरी करते हैं। रविवार को क्रान्ती व विकास पिता बहादुर के पास गांव से पैदल ही दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में सड़क के किनारे अचानक विकास बाढ़ के तेज बहाव में बहने लगा। भाई को बचाने के लिए बहन क्रान्ती भी पानी में कूद गई और वह भी बह गई। मामले की सूचना मिलते ही बहादुर की पत्नी रामावती भी मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश में पानी में कूद गई। स्थानीय लोगों ने रामावती को तो बचा लिया लेकिन बच्चों का पता नहीं चल पाया है। एसओ गौरा चौराहा पंकज सिंह ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाए गए हैँ। शव की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed