फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   कांवर संघ ने कजरीतीज पर जलाभिषेक की शुरु की तैयारियां

कांवर संघ ने कजरीतीज पर जलाभिषेक की शुरु की तैयारियां

Sun, 20 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कांवर संघ ने कजरीतीज पर जलाभिषेक की शुरु की तैयारियां
कजरी तीज पर जलाभिषेक की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

- राप्ती नदी से पवित्र जल भरकर कल्पेश्वरनाथ को करेंगे जलाभिषेक
- 24 को नगर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी 32वां कांवर पग यात्रा
- कांवर संघ ने प्रशासन से की गोताखोर व सुरक्षा व्यवस्था की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। कांवर संघ ने कजरी तीज के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने की तैयारियां शुरू कर दी है। कजरी तीज पर कांवड़िए राप्ती से पवित्र जल भरकर राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वरनाथ महादेव को जलाभिषेक करेंगे। 24 अगस्त को नगर के विभिन्न मार्गों से होकर 32 कांवर पग यात्रा निकाली जाएगी। कांवर संघ ने प्रशासन से सिसईघाट स्थित राप्ती नदी पर गोताखोर तथा कांवर पग यात्रा के समय सुरक्षा के संबंध में पुलिस फोर्स तैनात किए जाने की मांग की है।
बैद्यनाथ कांवर संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, उपाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल, मंत्री अटल बिहारी मोदनवाल, कोषाध्यक्ष नर्वदेश्वर केसरवानी, प्रभात व सुधीर कुमार मोदनवाल आदि ने बीते दिन एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि कजरी तीज के अवसर पर 24 अगस्त को नगर में 32 कांवर पग यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर सबसे पहले भोर पहर में भारी संख्या में कांवड़िए राप्ती के सिसईघाट से पवित्र जल भरकर कालीथान, मेजर चौराहा, पुरानी चौक, वीर विनय चौराहा, संतोषी माता मंदिर, भगवतीगंज चौराहा, धर्मपुर, झारखंडी मंदिर, नहरबालागंज गोंदीपुर से होते हुए राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वरनाथ महादेव को जलाभिषेक करेंगे। राप्ती नदी में बाढ़ को देखते हुए गोताखोर व नाव की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

एसपी प्रमोद कुमार ने कांवर संघ के पदाधिकारियों से वार्ता की। एसपी ने बताया कि बिजलेश्वरी माता मंदिर व राप्ती नदी के तट पर 23 अगस्त को ही फोर्स तैनात कर दी जाएगी। कांवड़ियों के राप्ती नदी से जल भरने के समय गोताखोर की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सीओ सिटी नीतेश सिंह को सौंपी गई है। एसपी ने यातायात प्रभारी रविन्द्र यादव को कांवर पग यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed