{"_id":"605b4df68ebc3ec89c7810f5","slug":"13-people-found-corona-positive-in-balrampur-balrampur-news-lko571157758","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, 13 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, 13 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड-19 के मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। होली त्योहार व पंचायत चुनाव को लेकर बाहर से लौट रहे प्रवासियों में कोरोना का संक्रमण पाया जा रहा है। मंगलवार की रात व बुधवार को मुंबई से लौटे 13 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है।
एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव केस की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले के रेलवे एवं बस स्टेशनों पर कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी सक्रियता के साथ जुटी हुई है।
मंगलवार की रात 11 यात्रियों एवं बुधवार को दो यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के अमरहवा, मिश्रौलिया, नन्हुवा महराजगंज, जूड़ीकुइयां, रामपुर, लालपुर विशुनपुर, बनकटा महादेेव, लालनगर तुलसीपुर, तुलसीपुर नगर एवं बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला पुरैनिया तालाब आदि स्थानों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। एसीएमओ ने यह भी बताया कि एक मार्च से 24 मार्च के बीच जिले में बाहर से आए 75 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से कुछ लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 60 हो गई है।